संसद में लगा जैसे हम पाकिस्तान बार्डर पर खड़े हैं, बाहर से लोगों को बुलाकर सांसदों से मारपीट की गयी : विपक्ष

तीन कृषि कानूनों को रद्द करने व अन्य मुद्दों पर राहुल गांधी की अगुवाई में विपक्ष का पैदल मार्च
नयी दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में विपक्ष के सांसद आज दिल्ली में संसद भवन से विजय चौक तक मोदी सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर सड़क मार्च कर रहे हैं।
राहुल गांधी ने इस दौरान कहा कि हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री देश को बेचने का काम कर रहे हैं। हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री दो-तीन उद्योगपतियों को हिंदुस्तान की आत्मा बेच रहे हैं। इसलिए विपक्ष सदन के अंदर किसानों, बेरोजगारों, इंश्योरेंस बिल और पेगासस पर बात नहीं कर सकता है।
दिल्ली: तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर राहुल गांधी समेत विपक्ष के अन्य नेताओं ने संसद भवन से विजय चौक तक मार्च किया। #FarmLaws pic.twitter.com/JPuQv00Z2H
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 12, 2021
हमने सरकार से पेगासस पर बहस करने के लिए कहा लेकिन सरकार ने पेगासस पर बहस करने से मना कर दिया। हमने संसद के बाहर किसानों का मुद्दा उठाया और हम आज यहां मीडिया से बात करने आए हैं, क्योंकि हमें संसद के अंदर नहीं बोलने दिया गया है। यह देश के लोकतंत्र की हत्या है।
Today, we had to come out here to speak to you (media) as we (Opposition) are not allowed to speak in the Parliament. This is murder of democracy: Congress leader Rahul Gandhi, with Opposition leaders, at Vijay Chowk in Delhi pic.twitter.com/CYg0y4eEbX
— ANI (@ANI) August 12, 2021
राहुल गाध्ंाी ने कहा कि राज्यसभा में पहली बार सांसदों की पिटाई की गयी, बाहर के लोगों को बुलाकर और नीली वर्दी में डालकर सांसदों से मारपीट की गयी। उन्होंने कहा कि हमने कल लोकतंत्र की हत्या होते देखा। राज्यसभा में से प्राइवेट लोगों ने मार्शल की ड्रेस में आकर हमारे सांसदों पर हमला करने की कोशिश की। ये मार्शल नहीं थे, मार्शल लॉ लगाया गया था।
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि विपक्ष को संसद में अपने विचार रखने का मौका नहीं मिला। महिला सांसदों के खिलाफ कल की घटना लोकतंत्र के खिलाफ थी। ऐसा लगा जैसे हम पाकिस्तान की सीमा पर खड़े हैं।
विपक्ष के हमले पर भाजपा ने भी दिया जवाब
विपक्ष के हमले का सत्तापक्ष यानी भाजपा ने भी जवाब दिया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, कांग्रेस पार्टी और कुछ और विपक्ष के लोग तो शुरू से ही कह रहे थे कि हम संसद के सत्र को वाशआउट करने के लिए वाशिंग मशीन लेकर आए हैं। आप सिर्फ संसद को ही बदनाम नहीं कर रहे हैं बल्कि पूरे देश को बदनाम करने की षड़यंत्र और साजिशें कर रहे हैं।
कांग्रेस पार्टी और कुछ और विपक्ष के लोग तो शुरू से ही कह रहे थे कि हम संसद के सत्र को वाशआउट करने के लिए वाशिंग मशीन लेकर आए हैं। आप सिर्फ संसद को ही बदनाम नहीं कर रहे हैं बल्कि पूरे देश को बदनाम करने की षड़यंत्र और साजिशें कर रहे हैं: केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी pic.twitter.com/qgWfeZYWQ8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 12, 2021
वहीं, भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि जिस प्रकार का व्यवहार आज कांग्रेस पार्टी और कुछ अन्य विपक्षी पार्टियां सड़क पर उतर कर कर रही हैं, जिस प्रकार अराजकता संसद के अंदर विपक्षी पार्टियों और खासकर राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने दिखाया है उससे पूरा देश और लोकतंत्र शर्मसार हुआ है।
संसद के इतिहास में पहली बार हुआ है कि लॉबी में कांच का गेट तोड़ दिया गया जिससे एक सुरक्षाकर्मी भी हताहत हुई है। वो भी अस्पताल में है। ये वही विपक्षी हैं जो कह रहे थे कि संसद का एक विशेष सत्र बुलाना चाहिए मगर जब सत्र चल रहा था, कोरोना पर एक दिन भी चर्चा नहीं होने दी: संबित पात्रा https://t.co/h7BV6LRM3Z
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 12, 2021
संबित पात्रा ने कहा, संसद के इतिहास में पहली बार हुआ है कि लॉबी में कांच का गेट तोड़ दिया गया जिससे एक सुरक्षाकर्मी भी हताहत हुई है। वो भी अस्पताल में है। ये वही विपक्षी हैं जो कह रहे थे कि संसद का एक विशेष सत्र बुलाना चाहिए मगर जब सत्र चल रहा था, कोरोना पर एक दिन भी चर्चा नहीं होने दी।




