लोकसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, पेगासस के कारण नहीं टूटा गतिरोध, मोदी-सोनिया की स्पीकर के साथ बैठक

 

नयी दिल्ली : लोकसभा के मानसूत्र का बुधवार को समापन हो गया। स्पीकर ओम बिड़ला ने सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने का ऐलान किया। संसद के इस सत्र में ओबीसी आरक्षण से संबंधित राज्यों को आरक्षण देने वाला विधेयक सहित कुछ अन्य प्रमुख विधेयक पारित कराए गए, हालांकि पेगासस जासूसी मामले पर अधिकतर समय संसद की कार्यवाही बाधित होती रही।

इस बीच सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद आज लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के कक्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, अधीर रंजन चौधरी, टीमएसी, डीएमके सहित विभिन्न दलों के प्रमुख नेता शामिल हुए।

इस बैठक के संबंध में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने ट्वीट कर कहा कि मानसून सत्र के समापन पर लोकसभा को अनिश्चित काल के लिए स्थगित करने के बाद सभी दलों के नेताओं से लोगों का कल्याण सुनिश्चित करने और उनकी चिंताओं को दूर करने के लिए भविष्य में सदन में स्वस्थ चर्चा और बातचीत को बढावा देने का अनुरोध किया।

वहीं सत्र के समापन को लेकर स्पीकर ने इससे पहले कहा कि 17वीं लोकसभा का छठा सत्र कामकाज की दृष्टि से मेरी अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं रहा। पिछले दो साल के अंदर पांच सत्रों में संसद सदस्यों के सक्रिय सहयोग से सदन की उत्पदकता 122 प्रतिशत रही। इस बार गतिरोध टूटा नहीं जिसके कारण सदन का कामकाज अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं रहा।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More