ओलिंपिक : भारतीय महिला हॉकी टीम ने इंग्लैंड से हार कर भी दिल जीत लिया

टोकियो/नयी दिल्ली : भारतीय महिला हॉकी टीम ने कांस्य पदक के लिए इंग्लैंड से हुए मुकाबले में हार कर भी अपने देश वासियों का दिल जीत लिया। शुरू से चल रहे कड़े मुकाबले में दोनों टीमें पहले 3-3 के साथ बराबरी पर रहीं, लेकिन बाद में ग्रेट ब्रिटेन की टीम से 4-3 से हार गयी। हालांकि इससे पहले दोनों पक्षों का मुकाबला दिलचस्प व शानदार रहा।

भारतीय महिला हॉकी टीम द्वारा जोरदार मुकाबला किए जाने पर लोग उसे बधाई दे रहे हैं। ब्रिटेन ने 48 वें मिनट में गोल कर भारत पर एक गोल की बढत हासिल कर ली और यह उसकी जीत की वजह बना।


भारतीय महिला हॉकी टीम के मुकाबले को लेकर भारत में पहले से उत्साह था। झारखंड के सिमडेगा में भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे के घर खुशी का माहौल था और उनके परिवार व पड़ोसी एक साथ बैठ कर मैच देख रहे थे। सलीमा की मां ने जीत की उम्मीद भी जतायी थी।


वहीं, गुरजीत कौर के पिता सतनाम कौर ने कहा था कि बहुत खुशी का माहौल है और हमारी बेटी जीत कर आएगी। गुरजीत ने दो गोल किए थे, जिससे उनके घर में खुशी का माहौल था।

 

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भारतीय महिला हॉकी टीम के प्रदर्शन पर कहा है कि महिला हॉकी टीम में जो खिलाड़ी हरियाणा की हैं उनमें से प्रत्येक को राज्य सरकार 50 लाख रुपये देगी। उन्होंने बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More