ओलिंपिक में भारत की एक और बेटी लवलीना ने जीता कांस्य पदक, देश में आया तीसरा मेडल

टोकिया/नयी दिल्ली : भारत की एक और बेटी लवलीना ने जापान के टोकियो में चल रही दुनिया की सबसे बड़ी खेल प्रतियोगिता में अपने देश के नाम एक पदक कर लिया। लवलीना ने 69 किलो वजन कटेगरी में बॉक्सिंग में कांस्य पदक जीता है।

बॉक्सर लवलीना बोरगेहन पहली बार ओलिंपिक प्रतिस्पर्धा में शामिल हुईं और पहली ही बार में उन्होंने देश के नाम पदक कर लिया। उनकी इस जीत पर विभिन्न खेल संगठनों एवं प्रमुख हस्तियों ने उन्हें बधाई दी है।

असम की लवलीना बोरगेहन अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित हैं और पहले विश्व चैंपियनशिप में दो और एशियाई चैंपियनशिप में एक बार कांस्य पदक हासिल कर चुकी हैं। लवलीना से पहले महिला बॉक्सर एमसी मैरीकॉम ने 2012 में लंदन ओलिंपिक में कांस्य पदक जीता था। वहीं, पुरुष वर्ग से विजेंदर सिंह ने 2008 के बिजिंग ओलिंपिक में कांस्य पदक जीता था।

लवलीना वर्ल्ड चैंपियन तुर्की की बुसेनाज सुरमैनेली से चेमीफाइनल मुकाबले में हार गयीं। उन्हें 0-5 से शिकस्त मिली। हालांकि इस हार के बावजूद कांस्य पदक पहले से उनके लिए पक्का था।

तुर्की की सुरमेनेली 23 साल की हैं और इस साल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्होंने दो स्वर्ण पदक हासिल किया है। तुर्की की सुरमेनेली 2019 में मुक्केबाजी चैंपियनशिप की विजेता रह चुकी हैं, उसमें लवलीना को कांस्य हासिल हुआ था। लवलीना का मुकाबला देखने के लिए आज असम विधानसभा में 20 मिनट के अवकाश का भी निर्णय लिया गया था।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More