दिल्ली में लॉकडाउन में बड़ी छूट, 100% क्षमता से चलेंगे मेट्रो, सिनेमा-मल्टीप्लेक्स भी खुलेंगे

नयी दिल्ली : दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने कोरोना की दूसरी लहर के बाद शनिवार को पहली बार लोगों को बड़ी राहत दी है। दिल्ली सरकार ने तय किया है कि 26 जुलाई से 100 प्रतिशत क्षमता के साथ मेट्रो ट्रेनें चलेंगी। इसके साथ ही सिनेमा हॉल, थिएटर व मल्टीप्लेक्स 50 प्रतिशत क्षमता के साथ काम करेंगे।

इसके लिए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से शनिवार को अधिसूचना जारी की गयी है। यह भी तय किया गया है कि अंतिम संस्कार व अंतिम संस्कार सभाओं में अधिकतम 100 लोग शामिल हो सकेंगे।

वहीं, दिल्ली सरकार ने स्कूल-कॉलेज खोलने पर निर्णय लिया है और कहा गया है कि अभी ऑनलाइन पढाई ही होगी।


वहीं, बार व रेस्त्रां 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे। इसी प्रकार सशर्त स्पा खोलने की अनुमति दी गयी है। वहां के कर्मचारियों के लिए कोविड19 की दोनों डोज लेने को अनिवार्य किया गया है। अगर कोई कर्मचारी कोविड की दोनों डोज नहीं लिया हुआ हो तो उसे हर 14वें दिन अपनी आरटीपीसीआर रिपोर्ट जमा करनी होगी। स्पा में आने वाले लोगों को भी कोविड की जानकारी देनी होगी।

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More