जम्मू कश्मीर में मारे गए लश्कर के दो आतंकवादी, पाकिस्तानी ड्रोन को भी मार गिराया

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। कश्मीर पुलिस के आइजी ने कहा है कि सोपोर में सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। इसमें एक फयाज वार है जो कई हमलों और नागरिकों की हत्याओं में शामिल रहा है। वह सुरक्षा बलों के जवानों की हत्या में शामिल रहा है।
कश्मीर जोन के आइजी विजय कुमार ने कहा कि वह उत्तर कश्मीर में आखिरी बार हिंसा में शामिल हुआ था। वहीं दूसरे आतंकवादी की पहचान खबर लिखे जाने तक सामने नहीं आ पायी है।
Two terrorists of proscribed terror outfit LeT neutralized during the Sopore encounter. One of them Fayaz War was involved in several attacks & killings of civilians and security forces personnel. He was the last perpetrator of violence in north Kashmir: IGP Kashmir to ANI pic.twitter.com/4ZVLhbND0n
— ANI (@ANI) July 23, 2021
गुरुवार की रात में ही सुरक्षा बलों की आतंकियों से मुठभेड़ शुरू हुई। खबर लिखे जाने तक ऑपरेशन जारी है।
उधर, भारत ने अखनूर में एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया है। ड्रोन में आइइडी बरामद हुआ है।
Jammu and Kashmir: A drone was shot down in Kanachak area and explosive material was recovered. pic.twitter.com/amPKBVVq77
— ANI (@ANI) July 23, 2021


