दैनिक भास्कर के कई ठिकानों पर इनकम टैक्स का सर्च, जानें पूरा डिटेल

नयी दिल्ली : देश के अग्रणी अखबार दैनिक भास्कर समूह के कई ठिकानों पर गुरुवार की सुबह आयकर विभाग ने दस्तावेजों की जांच-पड़ताल की। न्यूज एजेंसी एएनआइ के अनुसार, यह ऑपरेशन टैक्स चोरी के मामले में आयकर विभाग उसके कई ठिकानों की जांच कर रहा है।

द हिंदू अखबार ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि मध्यप्रदेश के भोपाल एवं इंदौर, राजस्थान के जयपुर, गुजरात के अहमदाबाद व महाराष्ट्र के कुछ ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी चल रही है। दैनिक भास्कर समूह के कारोबारी ठिकानों के साथ आवासीय ठिकानों पर भी तलाशी की जा रही है।

दैनिक भास्कर समूह अपने आपको देश का सबसे बड़ा अखबार समूह बताता है। देश के करीब दर्जन भर राज्यों से 60 स्थलों से उसके हिंदी सहित विभिन्न भाषाओं में उसका प्रकाशन होता है।

भास्कर ने इनकम टैक्स रेड के बाद कहा है कि उसकी सच्ची पत्रकारिता से डर कर ही सरकार ने दबिश दी है। भास्कर ने इसके बाद एक खबर चलाया: सच्ची पत्रकारिता से डरी सरकार – गंगा में लाशों से लेकर कोरोना से मौतों के सही आंकड़े देश के सामने रखने वाले भास्कर ग्रुप पर सरकार की दबिश।

भास्कर ने स्वतंत्र भास्कर हैशटैग के साथ एक स्लोगन दिया है: मैं स्वतंत्र हूं, क्योंकि मैं भास्कर हूं, भास्कर में चलेगी पाठकों की मर्जी।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More