…यह पैसा हमारा है, भाजपा नेताओं के बाप का नहीं : अभिषेक बनर्जी

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के चुनाव में भाजपा व तृणमूल कांग्रेस के बीच तीखी जुबानी जंग और वार-प्रतिवार जारी है। ममता बनर्जी के सांसद भतीजे व तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हर साल पश्चिम बंगाल केंद्र को 75 हजार करोड़ रुपये भेजता है। पर, जब अफान राहत की बात आती है तो केंद्र राज्य को मात्र 1000 करोड़ भेजता है।

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि उस पर भी भाजपा के नेता कहते हैं कि यह पैसा मोदी जी ने भेजा है। उन्होंने आगे कहा कि यह पैसा हमारा है, यह भाजपा नेताओं के बाप का पैसा नहीं है।


अभिषेक बनर्जी ने कहा कि अमित शाह हमेशा घुसपैठिया शब्द का जिक्र बंगाल के चुनाव प्रचार में करते हैं। इसके लिए आखिर जिम्मेवार कौन है। बीएसएफ अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा कर रहा है और यह अमित शाह के गृह मंत्रालय के अंतर्गत आता है। इसलिए अगर घुसपैठ हो रहा है तो अमित शाह और बीएसएफ के डीजी को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More