भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में करायी गयीं भर्ती

 

भोपाल/मुंबई: मध्यप्रदेश के भोपाल से भाजपा की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की शनिवार को तबीयत बिगड़ गयी। उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने की वजह से चार्टर प्लेन से भोपाल से मंुबई ले जाया गया, जहां कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती कराया गया।


शनिवार को उनका ब्लड प्रेशर बढा हुआ था और वह नियंत्रित नहीं हो रहा था। प्रज्ञा सिंह ठाकुर की तबीयत इससे पहले भी बिगड़ी थी और तब उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का हेल्थ बुलेटिन शनिवार देर शाम तक जारी हो सकता है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा है कि उन्हें साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली है। ईश्वर से कामना है कि वे जल्द स्वस्थ हों।

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More