कालीचरण की गिरफ्तारी पर मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ सरकार में ठनी, डीजीपी को आपत्ति दर्ज कराने का आदेश

रायपुर/भोपाल : रायपुर में आयोजित धर्म संसद में महात्मा गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले कथित धर्मगुरु कालीचरण महाराज की गिरफ्तारी पर मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ सरकार में ठन गयी है। रायपुर पुलिस ने उसे बुधवार की रात मध्यप्रदेश के खजुराहो से गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी के बाद मध्यप्रदेश सरकार ने अपने डीजीपी को आदेश दिया है कि वह छत्तीसगढ पुलिस से बात कर गिरफ्तारी के इस तरीके पर आपत्ति दर्ज कराए।


वहीं, छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है, महात्मा गांधी जैसे महापुरुष के बारे में कोई अभद्र टिप्पणी करे तो उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई होगी। छत्तीसगढ़ पुलिस ने यह कार्रवाई की है। कालीचरण महाराज के परिवारजनों और वकील को सूचित कर दिया है। 24 घंटे के अंदर उन्हें हम कोर्ट में प्रस्तुत करेंगे। मीडिया में आयी खबरों के अनुसार, कालीचरण को मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ लाने की कोशिश की तैयारी है।


वहीं, छत्तीसगढ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा है, मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी हो गलत काम करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। एफआइआर हुई और मध्य प्रदेश के खजुराहो से उसे गिरफ़्तार करके रायपुर लाया जा रहा है। उसे कोर्ट में पेश करेंगे और कोर्ट के आदेशानुसार कार्रवाई की जाएगी।


छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने धर्म संसद में महात्मा गांधी के ख़िलाफ़ अपमानित करने वाले कथित भड़काऊ भाषण के लिए मध्य प्रदेश के खजुराहो से कालीचरण महाराज को गिरफ़्तार किया और उसके ख़िलाफ़ रायपुर के टिकरापारा थाने में मामला दर्ज़ है।

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More