अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में कोरोना के बढते मामलों के बाद लगाया येलो एलर्ट

नयी दिल्ली : दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के बढते मामलों के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को येलो एलर्ट लगाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से कोरोना मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं। पिछले 2-3 दिनों से कोविड के पॉजिटिव मामलों में 0.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसलिए येलो अलर्ट लागू करने का निर्णय लिया गया है। कुछ चीज़ों पर पाबंदियां लगाई जा रही हैं। इसके विस्तृत आदेश बहुत ज़ल्द आपके सामने आ जाएंगे।
दिल्ली में कोरोना संक्रमण की मौजूदा स्थिति पर महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ़्रेंस | LIVE https://t.co/BFIs9ERcQi
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 28, 2021
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा हालांकि अधिकतर मामलों में ना तो अस्पताल जाने की ज़रूरत पड़ी रही है ना ऑक्सीजन, ना ही आइसीयू और वेंटिलेटर की जरूरत पड़ रही है। ओमिक्रोन संक्रमित लोग घर में ठीक हो रहे हैं। चिंता की जरूरत नहीं है।
COVID19 restrictions under Yellow alert of Graded Response Action Plan in #Delhi: Night curfew 10pm-5am, Delhi Metro, restaurants, bars to operate at 50% capacity; Cinema halls,spas,gyms,multiplexes, banquet halls, auditoriums & sports complexes to be closed,with immediate effect pic.twitter.com/D8s1l3VsXL
— ANI (@ANI) December 28, 2021
As the COVID19 positivity rate has been above 0.5% for the past few days, we are enforcing Level-I (Yellow alert) of the Graded Response Action Plan. A detailed order on restrictions to be implemented will be released soon: Delhi CM Arvind Kejriwal pic.twitter.com/tkJ9WtMaSz
— ANI (@ANI) December 28, 2021
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस बार डरने की बात नहीं है, जो केस बढ रहे हैं वो माइल्ड केस हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि बाजार जाएं या कहीं जाएं तो मास्क जरूर लेकर जाएं। उन्होंने कहा कि भीड़ में लोगों को मास्क नहीं पहने देख कर तकलीफ होती है। उन्होंने कहा कि आप अगर अपना ख्याल नहीं रखेंगे तो कौन रखेगा।
कोविड-19 के दिशा-निर्देशों के मद्देनज़र ट्रेनों में 50% बैठने की क्षमता के साथ यात्रा की अनुमति होगी। किसी भी यात्री को खड़े होने की अनुमति नहीं होगी। दिशानिर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए गेटों की संख्या सीमित करके मेट्रो स्टेशनों में प्रवेश को नियंत्रित किया जाएगा:DMRC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 28, 2021


