छह महीने में फ्लेक्स फ्यूल वाली गाड़ियों का करें निर्माण : नितिन गडकरी

नयी दिल्ली : केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को वाहन निर्माता कंपनियों को अगे छह महीने के अंदर फ्लेक्स फ्यूल और फ्लेक्स फ्यूल स्ट्रांग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहनों का निर्माण करने को कहा है। उन्होंने कंपनियों को छह माह के अंदर बीएस – 6 मानक वाले वाहन बनाने को कहा है।


नितिन गडकरी ने अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत इथेनॉल को परिवहन ईंधन बनाने की बात कही। उन्होंने कहा, फ्लेक्स वाहन फ्लेक्स फ्यूल वाहन एफएफवी-एसएचइवी के मामले में मजबूत हाइब्रिड इलेक्ट्रिक तकनीक के साथ-साथ 100 प्रतिशत पेट्रोल या 100 प्रतिशत बायो एथेनॉल और उनके मिश्रणों के संयोजन पर चलने में सक्षम हैं।


केंद्रीय परिवहन मंत्री ने कहा कि इस कदम से वाहनों से ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन में कमी आएगी, जिससे भारत को सीओपी26 की प्रतिबद्धताओं के अनुरूप में 2030 तक एक बिलियन टन अनुमानित कार्बन उत्सर्जन कम करने में मदद मिलेगी।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More