समीर वानखेड़े के घर एससी कमीशन के चेयरमैन के पहुंचने पर नवाब मलिक ने बोला हमला

मुंबई : मुंबई के क्रूज ड्रग केस की जांच कर रहे एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े के घर पर रविवार को अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष अरुण हलधर के पहुंचने पर एनसीपी नेता व महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक ने सवाल उठाया है। उन्होंने अरुण हलधर एक वैधानिक पद पर बैठ कर उस आदमी के घर जाते हैं जिस पर शक की सुई है।
देश के सामाजिक न्याय राज्य मंत्री जिनका काम अनुसूचित जाति के लोगों को न्याय देने का है जिसने फर्जीवाड़ा करके सर्टिफिकेट लिया वो उसका समर्थन करते हैं, ये दुर्भाग्यपूर्ण है: नवाब मलिक, महाराष्ट्र के मंत्री pic.twitter.com/a5FJziZ44n
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 1, 2021
नवाब मलिक ने कहा कि उनके पर ाजकर कागजात उलट-पलट कर देखते हैं और क्लीन चिट दे देते हें कि दस्तावेज सही हैं। नवाब मलिक ने कहा कि हरुण हलदर का व्यवहार कहीं न कहीं संदेह के घेरे में है, सीधे यह कह देना कि समीर दाऊद वानखेड़े ने कोई धर्म परिवर्तन नहीं किया और उनके घर चले जाना, यह बहुत बड़ा सवाल खड़ा करता है।
अरुण हलदर(राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष) एक वैधानिक पद पर बैठ कर उस व्यक्ति के घर जाते हैं जिस पर शक की सुई है। उनके घर पर जाकर कागजात उलट-पलट कर देखते हैं और क्लीन चिट दे देते हैं कि दस्तावेज सही हैं: नवाब मलिक, महाराष्ट्र के मंत्री pic.twitter.com/UFuFX7wMDl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 1, 2021
नवाब मलिक ने कहा कि वे इसकी शिकायत देश के राष्ट्रपति एवं सामाजिक न्याय मंत्री से करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि देश के सामाजिक न्याय राज्य मंत्री जिनका काम अनुसूचित जाति के लोगों को न्याय देेन का है, जिसने फर्जीवाड़ा करके सर्टिफिकेट लिया, वो उसका समर्थन करते हैं, यह दुर्भाग्यपूर्ण है।
अरुण हलदर का व्यवहार कहीं न कहीं संदेह के घेरे में है, सीधे ये कह देना कि समीर दाऊद वानखेड़े ने कोई धर्म परिवर्तन नहीं किया और उनके घर चले जाना। ये बहुत सारे सवाल खड़े कर रहा है। हम देश के राष्ट्रपति और सामाजिक न्याय मंत्री को इसकी शिकायत करेंगे: नवाब मलिक
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 1, 2021
समीर दाऊद वानखेड़े इस शहर में पिछले 14 साल में अलग-अलग विभाग में काम करता है, उसका तबादल करने के पीछे महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस हैं और उसे इसलिए लाया गया है कि पब्लिसिटी करके नाजायज़ लोगों को फंसाया जाए और ड्रग का खेल मुंबई और गोवा में चलता रहे: नवाब मलिक pic.twitter.com/U5Z4x64Rzx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 1, 2021
मालूम हो कि दो अक्टूबर को एनसीबी के छापे में फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान सहित आठ लोग पहले हिरासत में लिए गए फिर ड्रग मामले में गिरफ्तार किए गए। इस मामले में नवाब मलिक के दामाद भी पकड़ाये थे। हाल में शाहरुख के बेटे सहित दो अन्य लोगों को इस मामले में जमानत मिल गयी है।


