केरल में आफत की बारिश, भूस्खलन में मरने वालों की संख्या नौ तक पहुंची, राहत-बचाव तेज

तिरुवनंतपुरम : दक्षिणी राज्य केरल में तेज बारिश हो रही है। अत्यधिक बारिश के कारण राज्य के कई हिस्सों में भूस्खलन की घटना सामने आ रही है। रविवार की सुबह तक भूस्खलन में मरने वालों की संख्या नौ पहुंच चुकी है। नौ लोगों के शव अबतक बरामद किया गया है। इससे पहले शनिवार की रात यह संख्या चार तक सीमित थी।


रविवार की सुबह केरल के कोट्टायम जिले के कूटिक्कल से तीन और शव बरामद किए गए जिससे भूस्खलन में मृतकों की संख्या नौ पहुंच गयी।

बारिश से उत्पन्न खतरे को देखते हुए राज्य में राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया गया है। इसमें एनडीआरएफ व सेना की टीम लगायी गयी है। आर्मी व एयरफोर्स रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है और इस कार्य में मदद के लिए दो हेलिकॅप्टर भी लगाया गया है। भारी बारिश के कारण राज्य की कई नदियां उफान पर हैं। न्यूज एजेंसी एएनआइ ने कोल्लम जिले के कल्लादा नदी के उफान की तसवीर जारी की है।

कल हुई भारी बारिश व लैंड स्लाइड के बाद कोट्टायम जिले के ग्रामीण क्षेत्र में 12 लोग लापता हो गए थे। वहीं, इडुक्की जिले में भारी बारिश की वजह से एक की मौत दर्ज की गयी थी।


वहीं, राज्य सरकार के मंत्री के राजन, रोशी ऑगस्टीन और वीएन वासवन ने कोट्टायम जिले के कुंडज्ञक्कयम में भारी बारिश के कारण उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर एक समीक्षा बैठक की।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More