जम्मू कश्मीर में अबतक पांच आतंकी ढेर, 16 जगहों पर एनआइए रेड

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों का पिछले कई घंटों से आतंकियों के खिलाफ अलग-अलग जगहों पर व्यापक ऑपरेशन चल रहा है। इस कार्रवाई में अबतक पांच आतंकी मारे गए हैं। जम्मू कश्मीर के शोपियां के फेरीपोरां में सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया। इनकी पहचान होना बाकी है।

इससे पहले सुबह में सुरक्षा बलों ने टीआरएफ के तीन आतंकवादियों को मार गिराया था। मारे गए इन तीन आतंकियों में एक की पहचान मुख्तार शाह के रूप में हुई जिसने श्रीनगर में चाट की दुकान चलाने वाले वीरेंद्र पासवान की हत्या कर दी थी। वीरेंद्र पासवान बिहार के रहने वाले थे। सुरक्षा बलों को संदेह है कि इलाके में और आतंकवादी छिपे हुए हैं।

सुरक्षा बल तीन अलग-अलग जगह पर आपरेशन चला रहे हैं। पिछले 36 घंटे में सुरक्षा बलों ने सात आतंकियों को मार गिराया है। इसमें दो आतंकवादी ऐसे थे जिसने आम नागरिकों की हत्या कर दी। एनआइए 16 जगह पर आज रेड भी कर रही है। ये ठिकाने टीआरएफ और आइएसआइएस से जुड़े हैं। ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि माना यह जा रहा है कि यही संगठन आम नागरिकों की हत्या में शामिल हैं।

सुरक्षा बलों की यह कार्रवाई सोमवार को पुंछ में आतंकियों की कार्रवाई में पांच जवानों के शहीद होने के बाद शुरू हुई।

जम्मू कश्मीर पुलिस ने क्या कहा?

कश्मीर जोन के आइजी विजय कुमार ने इस इनकाउंटर के संबंध में कहा कि हाल के दिनों में आतंकवादियों ने सात नागरिकों की हत्या की थी। हमने आतंकवादियों के खिलाफ एक आक्रामक अभियान शुरू किया है, जिसके बाद श्रीनगर और अनंतनाग में एक-एक आतंकवादी मारा गिराया गया है। बांदीपुर से एक की मौत और पांच की गिरफ्तारी हुई है।

उन्होंने कहा कि कल हमने शोपियां में दो जगहों पर एक ऑपरेशन आरंभ किया, जिसमें तीन आतंकवादी मारे गए। शोपियां के फेरीपोरा में दो आतंकवादी मारे गए हैं।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More