लखीमपुर हिंसा : मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच दफ्तर पहुंचे

लखीमपुर : लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में केंद्रीय मंत्री आशीष मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा पुलिस पूछताछ के लिए लखीमपुर क्राइम ब्रांच पहुंचे हैं। इस हिंसा को लेकर आशीष मिश्रा टेनी पर आरोप लगा रहा है। इससे पहले शुक्रवार को आशीष मिश्रा पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच के समक्ष पेश नहीं हुए थे।
उत्तर प्रदेश: केंद्रीय मंत्री अजय कुमार मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा लखीमपुर खीरी में क्राइम ब्रांच ऑफिस पहुंचे। उन्हें पुलिस ने आज सुबह 11 बजे पेश होने के लिए कहा था। pic.twitter.com/UiWxWC4uM5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 9, 2021
#WATCH Son of MoS Home Ajay Mishra Teni, Ashish Mishra arrives at Crime Branch office, Lakhimpur
He was summoned by UP Police in connection with Lakhimpur violence. pic.twitter.com/g6wMpHYOKr
— ANI UP (@ANINewsUP) October 9, 2021
लखीमपुर में तीन अक्टूबर 2021 को उस वक्त हिंसा भड़की थी जब किसान राज्य के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के कार्यक्रम का विरोध करने के लिए जुटे थे। किसानों ने मौर्य के विमानों को उतरने नहीं दिया और इस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी को काले झंडे दिखाए। इसके बाद टेनी के बेटे की गाड़ी मौके पर पहुंची और जिससे कुछ लोग कुचल गए। इसके बाद हिंसा भड़क गयी और मारपीट व झड़प हुई। लखीमपुर हिंसा में दोनों पक्षों के आठ लोगों की मौत हुई थी और कई घायल हो गए थे।




