NCB ने क्रूज पर आयोजित रेव पार्टी पर की छापेमारी, 10 हिरासत में, शाहरुख खान के बेटे आर्यन से भी पूछताछ

मुंबई : शनिवार की रात नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मुंबई में समुद्र में क्रूज पर पार्टी कर रहे एक ग्रुप पर छापामारी की और 10 लोगों को हिरासत में लिया। एनसीबी इन लोगों से पूछताछ कर रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जिन लोगों से पूछताछ की जा रही हैं, उनमें बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार, एनसीबी आर्यन खान से भी पूछताछ कर रही है।
#WATCH नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने कल रात में मुंबई में एक क्रूज पर आयोजित एक पार्टी में छापेमारी के दौरान लगभग 10 लोगों को हिरासत में लिया है। (दृश्य एनसीबी कार्यालय के बाहर के हैं।) pic.twitter.com/5F1AXxrE5f
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 3, 2021
यह पहला मामला नहीं है कि एनसीबी ने हाइप्रोफाइल लोगों के बच्चों के खिलाफ कार्रवाई की है। पिछले साल फिल्म स्टार सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एनसीबी की जांच की चपेट में एक के बाद एक कई बॉलीवुड किड्स आये और कई न्यू कंवर स्टार को भी पूछताछ का सामना करना पड़ा।
#WATCH | Three women, all residents of Delhi, have been brought to Narcotics Control Bureau (NCB) office in Mumbai for questioning in connection with the raid on a rave party at a cruise off the Mumbai coast yesterday pic.twitter.com/DHfd4HL74n
— ANI (@ANI) October 3, 2021
न्यूज एजेंसी एएनआइ के अनुसार, पूछताछ के लिए जिन लोगों को हिरासत में लिया गया है उनमें मुंबई की तीन महिलाएं भी हैं। ये महिलाएं भी क्रूज पर रेव पार्टी में शामिल थी।
Sameer Wankhede, Zonal Director of NCB, Mumbai Zone reaches the office of the agency where the people who were taken into custody after a raid at a rave party yesterday are being questioned pic.twitter.com/6mvHpz8JYD
— ANI (@ANI) October 3, 2021
एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखड़े ने कहा है कि जिन लोगों को कल रेव पार्टी पर छापेमारी के दौरान हिरासत में लिया गया उनसे पूछताछ की जा रही है।




