झारखंड में खुला आईएएस एकेडमी, कम खर्चों में होगी आईएएस एवं पीसीएस तैयारी

रांची: आईएएस एवं पीसीएसराजधानी रांची से सटे रामगढ़ में आईएएस एकेडमी खोला गया. इसमें खासकर दिल्ली व झारखंड के बेस्ट टीचरों के द्वारा आईएएस एवं पीसीएस की बहुत ही सरल, रोचक और वैज्ञानिक-मनोवैज्ञानित तरीके से छात्रों को तैयारी करायी जाएगी. मालूम हो कि इस एकेडमी में झारखंड के कई सेवारत आईएएस एवं सेवानिवृत आईएएस, आईपीएस समय-समय पर अपने अनुभव छात्रों के बीच शेयर करेंगे.

शिव आईएएस एकेडमी के फैक्ल्टी टीचर्स ने बताया कि रांची, रामगढ़ एवं अन्य जिलों से छात्र-छात्राओं का डिमांड हो रहा था कि दिल्ली की तरह झारखंड में भी आईएएस एकडेमी खोली जाए, जिसमें दिल्ली के अनुभवी टीचर्स के साथ झारांड के भी टीचर्स हों और कम खर्च में तैयारी करने का अवसर मिल सके. यह एकेडमी छात्रों की मांग को पूरा करने था अपने झारखंड के युवक-युवतियों की सपनों का सकार करने के उद्देश्य से खोली गई है.

शिव आईएएस के संचालक  पूजन ने बताया कि शिवा आईएएस दिल्ली के बाद अब झारखंड में भी शुरूआत की गई है. इसमें दिल्ली के बेस्ट टीचर्स के द्वारा छात्रों को पढ़ाया जा रहा है. एकेडमी टीचर प्रवीण राज ने बताया कि आईएस का पद देश के बाकी उंचे पदों में से सबसे बेस्ट पद माना जाता है.

इस पद पर आने के लिए उम्मीदवारों को बहुत कड़ी मेहनत करनी पड़ती है, क्योंकि इस पद के साथ देश की भी जिम्मेवारी साथ आती है. इस लिहाज से शिव एकेडमी को रामगढ़ में पदस्थापित किया गया है ताकि झारखंड के युवाओं भी काफी संख्या में आईएएस बनकर देश की जिम्मेवारी अपने कंधे में लें और राज्य का नाम रौशन करें.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More