कॉन्ट्रैक्टर अमित अग्रवाल के रांची सहित कोलकाता के ठिकानों पर आयकर की दस्तक

रांचीः कॉन्ट्रैक्टर अमित अग्रवाल के रांची व कोलकाता स्थित तीन ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की है. रांची में जहां बसंत विहार और पंडरा स्थित ठिकाने पर छापेमारी हुई है.
वहीं कोलकाता स्थित एक ठिकाने पर भी आयकर विभाग ने छापेमारी की है. बता दें कि रांची में उनके सहयोगी दिलीप अग्रवाल का बनस्पति घी का कारोबार है. यह छापेमारी आयकर चोरी मामले को लेकर की जा रही है. जानकारी के मुताबिक अमित अग्रवाल बड़े कंस्ट्र्क्शन कंपनी कारोबारी हैं.


