सीआईटी में इंजीनियर्स डे के मौके पर रहा धूम, कई लोगों को किया सम्मानित

रांचीः सीआईटी के रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल द्वारा 53 वें इंजीनियर्स डे के मौके पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. वर्चुअल मोड में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में एमएसएमई टूल रूम टाटीसिलवे के निदेशक पवन गुप्ता व विशिष्ठ अतिथि के रूप में टाटा मोटर्स लिमिटेड के महाप्रबंधक अनिल आर ने कार्यक्रम में भाग लिया, और लोगों को संबोधित किया.

इंजीनियर्स डे मौके पर इस बार का थीम था “इंजीनियर के साथ एक कार्यक्रम” कार्यक्रम की  शुरुआत स्वागत गीत से हुआ. इसके बाद एमबीए विभाग की प्रो. सरिता मुर्मू ने भारत रत्न डॉ. एम विस्वसरैया के जीवन पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम को प्राचार्य डॉ. एन हरि बाबू ने भी संबोधित किया.

मुख्य अतिथि ने कहा कि हमें अलग तरीके से सोचने और अभिनव समाधान खोजने की आवश्यकता है. उन्होंने अभियंताओं को बदलाव का द्योतक बताया. कार्यक्रम के दौरान बिग आइडिया चैलेन्ज ,भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. वहीं रिसर्च एंड डेवलोपमेन्ट के लिए सराहनीय अनुसंधान कार्य करने वाले विभागों व शिक्षकों को डॉ. बहादुर सिंह मेमोरियल आरएनडी अवार्ड से नवाजा गया.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More