अस्पताल की गलती से कोरोना मरीजों के शवों की जमशेदपुर-रांची में हो गई बदला-बदली, दोनों परिवारों ने किया हंगामा

रांची/जमशेदपुर : अस्पतालों में डाॅक्टरों के द्वारा आपरेशन में गलत नली काट दिए जाने से मरीजों की मौत, शरीर के अंदर औजार छोड़ देने व दायें की जगह बायें अंग का आॅपरेशन या प्लास्टर कर दिए जाने की खबरें तो आपने पढी-सुनी होंगी ही लेकिन अब कोरोना मरीज का शव भी बदले जाने का मामला सामने आया है.

रांची के अस्क्लेपियस अस्पताल में चार सितंबर को कोरोना से मरे एक महिला व एक पुरुष मरीज का शव बदल कर उनके घरों में भेज दिया गया. जब अंतिम संस्कार के लिए शव को बक्से से निकाला गया तो अलग-अलग शव देख कर दोनों परिवानों का गुस्सा आ गया और वे हंगामे पर उतर आए.

कोरोना की वजह से जमशेदपुर की आजाद बस्ती के एक पुरुष मो सामिद की रांची के अस्क्लेपियस अस्पताल में चार सितंबर को मौत हुई. लेकिन, उस व्यक्ति के परिवार के पास अस्पताल ने गाड़ी से महिला का शव भेजवा दिया. जब साकची कर्बिस्तान में शव को दफनाने के लिए बाहर निकाला गया तो सबके दिमाग ठनक गया, शव के बाॅक्स में महिला का शव था. इसके बाद लोग हंगामा करने लगे.

महिला मरीज का वह शव रांची के ओरमांझी के एक परिवार का था. रांची के ओरमांझी की एक 65 वर्षीया महिला की भी चार सितंबर को ही कोरोना से उक्त अस्पताल में मौत हुई थी. ओरमांझी जमशेदपुर वाले पुरुष का शव भेज दिया गया और जब उक्त महिला के परिवार ने अपने परिवार के सदस्य की जगह अन्य पुरुष शख्स का शव देखा तो उनके गुस्से का ठिकाना नहीं रहा और वे भी हंगामा करने लगे.

जब शव को उनके-उनके परिवारों के पास भेजा जा रहा था तो कोरोना मरीज होने की वजह से शव का चेहरा देखने से मना किया गया. जमशेदपुर के मृत व्यक्ति ओल्ड पुरलिया रोड के निकट के रहने वाले थे. परिजनों ने बताया कि अस्पताल हर दिन 25 से 30 हजार रुपये इलाज के लिए ले रहा था और तीन दिन के इलाज के बाद उनकी मौत हो गयी.

रांची एसडीओ के निर्देेश के बाद अस्पताल के खिलाफ इस मामले को लेकर एफआइआर दर्ज की ली है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More