नीरजा सहाय डीएवी में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह

Kanke (Ranchi) : स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कांके स्थित नीरजा सहाय डीएवी स्कूल में झंडारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कोविड एवं सामाजिक दूरी के मद्देनजर इस बार छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत नहीं किया गया लेकिन विद्यालय के एक पूर्व छात्र मनीष रॉय अपने आप को इस कार्यक्रम से दूर नहीं रख पाए और अपने वॉयलीन की सुरीली तान से सबका मन मोह लिया।
झंडारोहण के पश्चात प्राचार्य तरुण कुमार मिश्रा ने उपस्थित शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी ने नहीं सोचा होगा कि जीवन में एक ऐसा भी दिन आएगा जब आज के दिन भी हम एक-दूसरे से उल्लास पूर्वक नहीं मिल पाएंगे, लेकिन समय कितना भी कठिन क्यों न हो हम और कठोर बन कर उस पर छाएंगे। हर मुश्किल हमें और मज़बूत बनाएगी। उन्होंने अपने संबोधन में छात्रों, अभिभावकों एवं शिक्षकों का धन्यवाद देते हुए कहा कि इस मुश्किल घड़ी में हम सभी साथ मिलकर शिक्षा की लौ जलाए रखेंगे।




