बिहार में 16 से 31 जुलाई तक संपूर्ण लाॅकडाउन, खेती को छूट, पूजा स्थल बंद

पटना : बिहार में कोरोना के बढते मामलों के मद्देनजर मंगलवार को 16 जुलाई से 31 जुलाई तक संपूर्ण लाॅकडाउन बढाने का निर्णय लिया गया है. हालांकि इससे पहले से ही विभिन्न जिलों में लाॅकडाउन लगाया जा रहा था और दर्जन भर से अधिक जिलों में बारी-बारी से लाॅकडाउन लग गया था. अब यह पूरे कल के बाद पूरे राज्य में प्रभावी हो जाएगा. बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नगर निकाय, जिला मुख्यालय, अनुमंडल व प्रखंड मुख्यालय में यह लाॅकडाउन प्रभावी रहेगा.


लाॅकडाउन को लेकर सरकार की ओर से अधिसूचना भी जारी कर दी गयी है. लाॅकडाउन के दौरान बिहार में कृषि व निर्माण संबंधी गतिविधियों चलेंगी. पूजा व धार्मिक स्थल बंद रहेंगे. वाणिज्यिक, निजी एवं सरकारी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे. इस दौरान आवश्यक सेवाओं की अनुमति रहेगी और कुछ अपवादों में छूट मिलेगी.


बिहार में अबतक 16, 642 कोरोना केस मिले हैं, जिनमें 11,498 ठीक हो गए. 143 लोगों की राज्य में कोरोना से मौत हुई है और पांच हजार से अधिक अभी इलाजरत है. पटना में भाजपा के कई नेता व कार्यकर्ता भी कोरोना से ग्रस्त पाए गए हैं. राजद के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह, विधान परिषद के अध्यक्ष अवधेश नारायण सिंह सहित कई दूसरे महत्वपूर्ण नेता भी कोरोना से संक्रमित हो गए थे. ऐसे हालात में राज्य में चिंताएं बढ गयी हैं.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More