दिल्ली : एम्स में दसवीं मंजिल से कूदा डाॅक्टर, हालत गंभीर

नयी दिल्ली : देश के सबसे बड़े अस्पताल दिल्ली के एम्स के दसवें माले से एक जूनियर डाॅक्टर शुक्रवार को कूद गया. गंभीर रूप से जख्मी उस डाॅक्टर को एम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. अबतक यह स्प्ष्ट नहीं हुआ है कि वह छत से क्यों कूदा.
A 25-year-old junior resident doctor of AIIMS allegedly jumped off the 10th floor of AIIMS hostel today. Patient is admitted to AIIMS (All India Institute of Medical Sciences) and his condition is reportedly very critical: Delhi police
— ANI (@ANI) July 10, 2020
यह आरंभिक सूचना है और इस संबंध में अभी विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है.
इससे पहले तरुण सिसोदिया नामक एक पत्रकार ने एम्स के फोर्थ फ्लोर से कूद कर आत्महत्या कर ली थी. तरुण अस्पताल में कोरोना के इलाज के लिए भर्ती था और वह अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था से संतुष्ट नहीं था.


