#NanaPatekar सुशांत सिंह राजपूत के परिवार वालों से मिले अभिनेता नाना पाटेकर, दी सांत्वना

पटना : दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह एवं परिवार के अन्य सदस्यों से दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर ने आज पटना में उनके घर जाकर मुलाकात की. नाना पाटेकर ने परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की और उभरते कलाकार के आसामयिक निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया.
Actor #nanapatekar visits #SushantSingRajput home in Patna to meet his dad . #justiceforsushantsinghrajput 🎥 @rohan167 #viralbhayani @viralbhayani77 pic.twitter.com/X90FElTXgM
— Viral Bhayani (@viralbhayani77) June 28, 2020
नाना पाटेकर मूलतः बिहार में सीआरपीएफ के एक कार्यक्रम में शामिल होने आए हैं. वे आज मोकोमा में आज सीआरपीएफ के एक फंक्शन में शामिल होने गए थे और उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के परिजनों से भी मुलाकात की.
बाॅलीवुड के उभरने कलाकार सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को आत्महत्या कर ली थी. कहा जा रहा है कि बाॅलीवुड में नेपोटिज्म व ग्रुजिज्म से वे परेशान थे. उन्हें मिली कई फिल्में उनसे बीते कुछ महीनों में छिन लिए जाने की बात भी कही गयी. नाना पाटेकर ने भी फिल्मों में पक्षपात होने संबंधी बात कही है.




