गुरुग्राम में दिखा टिड्डियों के झुंड तो दिल्ली में होने लगी इमरजेंसी मीटिंग, जानिए क्यों यह है इतना खतरनाक

नयी दिल्ली : टिड्डियों का एक दल आज गुरुग्राम में देखा गया, जिसके बाद दिल्ली सरकार अलर्ट मोड में आ गयी है. दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने इस पर एक इमरजेंसी मीटिंग बुलायी है. गोपाल राय ने कहा है कि दिल्ली सरकार मीटिंग के बाद टिड्डियों से सतर्कता व निबटने को लेकर एक एडवाइजरी जारी करेगी.
दिल्ली में बुलायी गयी इमरजेंसी बैठक में विकास सचिव, डिविजनल कमिश्नर, कृषि निदेशक और डिस्ट्रिक्ट मजिस्टेशन को शामिल होने को कहा गया है. दरअसल, टिड्डियां का दल पूरी फसल को चट कर जाने की क्षमता रखता है और अगर ऐसा हो गया तो खाद्यान्न व अन्य फसलों का संकट उत्पन्न हो सकता है.
न्यूज एजेंसी एएनआइ ने गुरूग्राम एक वीडियो जारी किया है, जिसमें लोग तेज आवाज में ढोल बजाते दिख रहे है, ताकि टिड्डियों का दल भाग जाए और फसलों व सब्जियों की सुरक्षा हो सके.
#WATCH Haryana: Drums being beaten by locals in Jhajjar to drive away the swarms of locusts, while district administration is using sirens to scare away the insects. pic.twitter.com/Kei63lkzen
— ANI (@ANI) June 27, 2020
एक वयस्क टिड्डी हर दिन अपने वजन के बराबर खाना खाती है और मात्र एक वर्ग किमी क्षेत्रफल में 80 मिलियन वयस्क टिड्डी हो सकते हैं. टिड्डियों से सकर्तता इसलिए भी जरूरी है क्योंकि ये एक दिन में 150 किलोमीटर तक उड़ सकती हैं और एक वर्ग किमी एरिया में फैली टिड्डियां ही 35 हजार लोगों का खाना एक दिन में खा सकती हैं. जाहिर है कि ये फसल व सब्जियों को अपना शिकार बनाती हैं.
बाद में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि छोटे टिड्डी दिल्ली में घुसे हैं, दक्षिण व पश्चिमी जिले को सतर्क कर दिया गया है. साथ ही सभी जिलों को टिड्डियों के नियंत्रण को लेकर एडवाइजरी जारी की गयी है.
A small swarm of locusts has entered the Delhi border. South and West districts have been put on high alert. We have also issued advisory to all district authorities to contain the spread of locusts: Delhi Minister Gopal Rai pic.twitter.com/x5tYb8JJfC
— ANI (@ANI) June 27, 2020


