अनूप मिंज बने इटकी विश्व सनातन सेना अध्यक्ष

रांची : बुधवार को विश्व सनातन सेना, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से इटकी निवासी अनूप मिंज को इटकी प्रखंड अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया. इस मौके पर विश्व सनातन सेना के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सुनील विश्वकर्मा उपाध्यक्ष गौरव कुमार, मीडिया प्रभारी एमआर पांडे एवं संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित थे.

इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष ने इटकी क्षेत्र से जुड़ी कई समस्याओं का निराकरण के लिए अपनी प्रतिबद्धता जतायी है. उन्होंने इस क्षेत्र में राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जनधन खाता सहित लोगों की कई समस्याओं के निराकरण की अनुशंसा की है. प्रदेश के उपाध्यक्ष गौरव कुमार ने कहा कि फिलहाल ऑनलाइन फिर जल्द ही इस विषय में इटकी एवं पूरे झारखंड में कैंप लगाकर शुरू किया जाएगा और लोगों से संबंधित कई समस्याओं का निराकरण के लिए प्रयास किया जाएगा.

Tags
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More