रांची के अखबारों की सुर्खियां : हिंदपीढी में अब सिर्फ एक कोरोना संक्रमित, कोडरमा में संक्रमित की मौत, अन्य खबरें

प्रभात खबर ने आज रांची के कोरोना रेड जोन से बाहर आने को बड़ी खबर बनाया है. अखबार ने लिखा है कि रांची की जांच दर पूरे देश से बेहतर है. जिले में अब कोरोना के दस केस प्रवासी श्रमिकों से जुड़े हुए हैं. रांची में अबतक दस हजार टेस्ट किए जा चुके हैं. हिंदपीढी इलाका सर्वाधिक संक्रमित था वहां अब सिर्फ एक संक्रमित बचा है. अखबार ने झारखंड में शनिवार को 20 नए कोरोना मरीज मिलने की खबर दी है. दुमका के मसलिया में एक व्यक्ति की टाली सूदखोर ने बकाया नहीं देने के बाद उतार दिये थे, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर उसकी छप्पर पर फिर टाली चढा दिया गया. अखबार ने खबर दी है कि नेशनल बोर्ड आॅफ एक्रिडिएशन से हर संस्थान को तकनीकी व एमबीए संस्थान को मान्यता लेना जरूरी है, लेकिन झारखंड में सिर्फ तीन संस्थान बीआइटी मेसरा, बीआइटी सेंदरा और एक्सएलआरआर ने अबतक मान्यता ली है.

आज 24 मई है और लाॅकडाउन के दो महीने पूरे हो गए हैं, अखबार ने इस पर लोगों ने कैसी जिंदगी जी इस पर स्टोरी की है. अखबार ने यह खबर दी है कि लाॅकडाउन में लोगों ने आत्मनिर्भर बनाया है. रेलवे द्वारा 2600 ट्रेनें चलाने के लिए गए फैसले पर अखबार ने खबर दी है. इससे 36 लाख श्रमिक घर पहुंचेंगे. यह खबर है कि राज्य में हाइस्कूल खुलेंगे लेकिन पढाई अभी नहीं होगी. एक खबर है कि सरकार मीडिया के बकाये का भुगतान अतिशीघ्र करे. पीएचडी चैंबर आफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्री ने इस संबंध में सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को रिपोर्ट सौंपी है. रांची में 25 स विमान सेवा शुरू होने की भी खबर है.

हिंदुस्तान ने लीड खबर दी है : राज्य में कोरोना से चौथी मौत, 20 नए मरीज मिले. कोडरमा में मुंबई से आए एक कोरोना पीड़ित की मौत हुई है. कोडरमा सदर अस्पताल के आइशोलेशन वार्ड में मरकच्चो के युवक की मौत हुई. यह खबर है कि रांची के 114 संक्रमित में 95 ठीक हो गए हैं. बंुडू इलाके में 2016 में हुए रूपेश स्वांशी हत्याकांड में डीएसपी पवन कुमार वर्णवाल सहित चार पर मुकदमा चलेगा. 2600 ट्रेनों के परिचालन की खबर इस अखबार ने भी प्रमुखता से छापी है.

दैनिक भास्कर के खबर की प्रस्तुति का अंदाज प्रभावी है, जो आज भी कवर पेज पर दिख रहा है. उसने टाॅप पट्टी में आंकड़ा दिया है : महाराष्ट्र में 100 जांच में औसत 12.5 मरीज मिल रहे हैं, अमेरिका में यह दर 11.8 है, जबकि इटली में 6.8 है. अखबार की लीड स्टोरी है: झारखंड में 30 दिन बाद कोरोना से एक और मौत, 20 नए संक्रमित, हरमू में फिर मिला पाॅजिटिव. एक खबर है कि झारखंड में 5885 सैंपल की जांच पेंडिंग पड़ी हुई है, सबसे अधिक धनबाद के मामलों में हो रही है. कोरोना काल में मुख्यमंत्रियों के प्रदर्शन पर सर्वे है. फेम इंडिया के इस सर्वे को अखबार ने शीर्षक दिया है: नीतीश और केजरीवाल से भी ज्यादा प्रभावी सीएम हेमंत सोरेन. रांची से खबर है कि तीन साल में इस बार कम गर्मी है, अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री है. यह खबर है कि रक्षा विश्वविद्यालय में वीडियो कान्फ्रेंसिंग से इंटरव्यू लेकर एडमिशन होगा. रांची से खबर है कि दूल्हा साल लोगों की बारात लेकर पहुंचा तो सेनिटाइजर से लड़की वालों ने उन लोगों का स्वागत किया. सबके चेहरे पर मास्क भी था.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More