बाहर से आने वाले प्रवासी श्रमिकों के लिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने किया यह एलान

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बाहर से राज्य लौट रहे प्रवासी श्रमिकों व अन्य के लिए बड़ा एलान किया. उन्होंने कहा कि बाहर से बिहार आने वाले लोगों को उनके निवास स्थान के प्रखंड मुख्यालय ले जाया जाएगा. वे वहां 21 दिन तक क्वरंटाइन में रहेंगे. इसके बाद जब क्वरंटाइन से बाहर निकलेंगे तो रेल किराया से लेकर यहां लौटने में जो राशि खर्च हुई होगी वह उन्हें दिया जाएगा. इसके साथ ही उन्हें 500 व एक हजार रुपये की अतिरिक्त राशि भी सरकार देगी.

नीतीश कुमार ने प्रवासी श्रमिकों के लिए विशेष ट्रेन चलाने के लिए केंद्र सरकार को धन्यवाद भी कहा है.


वहीं, आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव व कोरोना को लेकर नोडल पदाधिकारी अमृत प्रत्यय ने कहा है कि राज्य सरकार ने ढाई लाख लोगों को क्वरंटाइन करने का प्रबंध किया है. प्रखंड स्तर पर बने क्वरंटाइन सेंटर में लोगों के लिए भोजन, नाश्ता, कपड़ा, बरतन, साबुन, शैंपू, दूध सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की व्यवस्था सरकार की ओर से की जाएगी. राज्य में विशेष ट्रेनों से प्रवासी श्रमिकों का लौटना शुरू हो गया.


उधर, बिहार के बाद मध्यप्रदेश सरकार ने भी प्रवासियों को लौटने पर किराया देने का फैसला लिया है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More