बिहार : पटना में कोटा से छात्रों को वापस लाने को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्र गिरफ्तार

पटना : पटना विश्वविद्यालय के गेट पर आज कोटा में फंसे बिहार के छात्रों को प्रदेश में वापस लाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार किए गए छात्रों में पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ के अध्यक्ष मनीष सहित दूसरे छात्र शामिल हैं. पुलिस ने उन्हें धरना रोक कर लाॅकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया.
पटना, थाना प्रभारी रिज़वान अहमद खान पीरबहोर थाना क्षेत्र: ये सभी छात्र सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे थे और धरना प्रदर्शन कर रहे थे इसलिए इन्हें गिरफ्तार किया गया है। https://t.co/sAAiNvTVzV pic.twitter.com/g5Jvs2y1CW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 28, 2020
पटना के पीरबहोर थाना के प्रभारी रिजवान अहमद खान ने कहा कि ये सभी छात्र सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे थे और धरना प्रदर्शन कर रहे थे, इसलिए इन्हें गिरफ्तार किया गया है.
पटना, दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों और कोटा में फंसे छात्रों को वापिस लाने की मांग को लेकर पटना विश्वविद्यालय के छात्रों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। सभी छात्र पुलिस हिरास्त में हैं। pic.twitter.com/YKuIx81ufY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 28, 2020
छात्र दूसरे राज्यों में फंसे मजदूरों औश्र कोटा में फंसे छात्रों को वापिस लाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे थे. खबर लिखे जाने तक सभी छात्र पुलिस की हिरासत में थे.


