मोटर व हेल्थ इंश्योरेंस के रिनुअल के लिए वित्तमंत्री ने 15 मई तक की समय सीमा तय की

नयी दिल्ली : वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कोरोना महामारी के कारण शुरू हुए लाॅकडाउन टू के मद्देनजर हेल्थ व मोटर इंश्योरेंस की तारीख बढा दी है. वित्तमंत्री ने ट्विटर के जरिए कहा है कि अब लोग 15 मई तक हेल्थ व मोटर इंश्योंरेस की पाॅलिसियों को रिनुअल करवा सकते हैं. उन्होंने कहा है कि कोविद19 लाॅकडाउन को देखते हुए यह फैसला लिया गया है.
यह 25मार्च से 3मई के बीच देय (due) पॉलिसियों के लिए है ताकि इस अवधि के दौरान बिना किसी परेशानी के भुगतान सुनिश्चित किया जा सके: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण https://t.co/c4RTlbMBlp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 16, 2020
यह व्यवस्था उनके लिए है जिनकी पाॅलिसियां लाॅकडाउन के कारण रिन्यू नहीं हो सकी हैं. सरकार ने उन पाॅलिसीधारकों को अपनी पाॅलिसी को रिन्यू करने के लिए 15 मई या उससे पहले भुगतान करने की अनुमति जारी की है.
यह व्यवस्था 25 मार्च से तीन मई के बीच देय पाॅलिसियों के लिए है ताकि इस अवधि के दौरान बिना किसी परेशानी के भुगतान सुनिश्चि किया जा सके. इस संबंध में कल सरकार के द्वारा अधिसूचना की प्रतिलिपि भी साझा की गयी है.




