पिठोरिया में लाॅकडाउन में लंगर का आयोजन

पिठोरिया (रांची) : पिठोरिया थाना के द्वारा लाॅकडाउन की स्थिति में रासजय़हा गांव के मौनाजारा बस्ती में लंगर का आयोजन किया गया. लंगर से पूर्व इंस्पेक्टर असीत कुमार मोदी व थाना प्रभारी विनोद राम के द्वारा जनजागरण अभियान चलाकर ग्रामवासियों को कोरोना वायरस की जानकारी व बचने के उपाय के बारे में बतलाया गया.

पदाधिकारी द्वय के द्वारा यह भी कहा गया कि यदि किसी के पास खाने के लिए अनाज नहीं हो तो इसकी सूचना थाना प्रभारी को तुरंत दें, वैसे लोगों के लिए अनाज उपलब्ध कराया जाएगा. लंगर में सैकड़ों लोगों को खाना खिलाया गया. लंगर में मुख्य रूप से एएसआइ जयशंकर प्रसाद, मणिशंकर तिवारी आदि थे.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More