कोरोना : मरकज निजामुद्दीन के एक शख्स ने अस्पताल में की आत्महत्या की कोशिश, बचाया गया

नयी दिल्ली : दिल्ली के मरकज निजामुद्दीन के एक शख्स ने आज अस्पताल में आत्महत्या की कोशिश की. हालांकि अस्पताल प्रशासन के लोगों ने उसे सुरक्षित बचा लिया. न्यूज एजेंसी एएनआइ ने राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के हवाले से यह खबर दी है. अस्पताल प्रशासन ने कहा है कि निजामुद्दीन मरकज से निकाले गए लोगों को अस्पताल के छठे माले पर भर्ती कराया गया था, वहीं एक शख्स ने आत्महत्या की कोशिश की.


अस्पताल प्रशासन ने कहा है कि हम सुरक्षा को बढाएंगे ताकि फिर ऐसे मामले न हो पाएं.

दिल्ली में कोरोना के पेसेंट 152 तक पहुंच गए हैं, जिनमें 53 पाॅजिटिव अकेले मरकज निजामुद्दीन के हैं. यह जानकारी दिल्ली सरकार ने दी है.


उधर, तबलीगी जमात के लोगों को आज तुगलकाबाद क्वारंटाइन सेंटर पांच बसों से भेज दिया गया. ये लोग मरकज निजमुद्दीन में मौजूद थे. कल ही पुलिस ने वहां से देश के अलग-अलग हिस्सों से खाली करा कर क्वारंटाइन में भेजने व उनकी कोरोना जांच कराने की प्रक्रिया आरंभ की.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More