सीएम हेमंत सोरेन ने शुरू किया सीएम किचन, पांच हजार लोगों को हर दिन मिलेगा भोजन

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज मोरहाबादी के जनजातीय संग्रहालय के निकट सीएम किचन शुरू किया. इस किचन में हर दिन पांच हजार लोगों को भोजन मिलेगा. इस किचन को रांची जिला प्रशासन के द्वारा तैयार किया गया है. इसका उद्देश्य है कि कोरोना महामारी व इसके कारण हुए लाॅकडाउन से गरीबों, मजदूरों को दिक्कत नहीं हो और उन्हें हर दिन भोजन मिलता रहे.
आज मैंने मोरहाबादी स्थित जनजातीय संग्रहालय के निकट @roundtableindia एवं .@DC_Ranchi के संयुक्त प्रयास से प्रारंभ किए गए सीएम किचन का शुभारंभ किया।
इस किचन के माध्यम से प्रतिदिन 5 हजार गरीब, असहाय, मजदूर एवं जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन का वितरण किया जाएगा।
इस आपदा में कोई 1/2 pic.twitter.com/EUy0dZY1Tn
— Hemant Soren (घर में रहें – सुरक्षित रहें) (@HemantSorenJMM) March 31, 2020
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि तीन-चार और जगहों पर ऐसे किचन शुरू किए जाएंगे. उन्होंने बताया कि हज आउस व रांची क्लब के पास ऐसे किचन शुरू किए जाने की योजना है. उन्होंने कहा कि अभी राज्य में लाॅकडाउन है. उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में कई सामाजिक संगठन मदद के लिए आगे आए हैं और सरकार के माध्यम से भी गरीबों तक अनाज पहुंचाया जा रहा है.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आपकी सरकार की कोशिश है कि कोई भूखा न रहे. गरीबों को दिक्कत नहीं हो.




