अभिनेत्री निम्मी का निधन, बाॅलीवुड हस्तियों ने जताया दुःख

मुंबई : बीते जवाने की लोकप्रिय अभिनेत्री निम्मी का निधन हो गया. उनके निधन पर कई मशहूर फिल्मी हस्तियों ने शोक संवेदना प्रकट की है. 88 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली. उनके निधन पर ऋषि कपूर ने ट्वीट कर दुःख जताया है.
उन्होंने लिखा कि निम्मी आंटी आपका धन्यवाद. आप राज कपूर परिवार का हिस्सा थीं. बरसात आपकी पहली फिल्म थी. अल्लाह आपको जन्नत नसीब करें, आमीन. वहीं, महेश भट्ट ने लिखा कि आप अपने दिल की इच्छा को जीत सकते हैं, लेकिन अंत में आप मौत से धोखा खा जाते हैं.
RIP. Thank you Nimmi aunty for all the blessings and love for Bobby on its premiere release. You were part of the RK family. Barsaat was your first film. Allha aapko Jannat naseeb kare. Ameen. pic.twitter.com/nsTGhpCpac
— Rishi Kapoor (@chintskap) March 25, 2020
निम्मी का जन्म 18 फरवरी 1933 को आगरा में हुआ था. वे 1950 व 1960 के दशक की लोकप्रिय अभिनेत्री थीं. उनकी फिल्में बरसात, दाग, दीदार व अमर काफी लोकप्रिय थीं. उड़न खटोला, कुंदन व बसंत बिहार भी उनकी लोकप्रिय फिल्में हैं.




