नीतीश कुमार ने कोराना वायरस पर बिहार में किया यह ऐलान

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में कोरोना वायरस पर बड़ा एलान किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस कि अगर राज्य में कोरोना वायरस का कोई मरीज पाया जाएगा तो उसके इलाज का पूरा खर्च मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष योजना से वहन किया जाएगा. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति की कोरोना वायरस के कारण मौत होगी तो उसके निकटतम रिश्तेदार को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी. यह आर्थिक मदद मुख्यमंत्री राहत कोष से की जाएगी.


इससे पहले नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग पर कोरोना वायरस से निबटने की स्थिति को लेकर समीक्षा की थी.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More