बिहार : पटना में जदयू के युवा नेता कन्हैया कौशिक की गोली मार कर हत्या

पटना : बिहार की राजधानी पटना में सत्ताधारी पार्टी जनता दल यूनाइटेड के युवा नेता कन्हैया कौशिश की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. कन्हैया कौशिक को मंगलवार को होली की रात अपराधियों ने गोली मारी. इस संबंध में डीएसपी राजेश ंिसंह ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है और जांच जारी है. उन्होंने कहा है कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.


कन्हैया कौशिक को पटना के पटेल नगर में गोली मारी गयी थी. उनकी कुछ लोगों से पुरानी रंजीश थी और होली मिलने के बहाने कुछ लोगों ने बुलाया और उसके बाद ताबड़तोड़ पांच गोली मार दी. इससे उनकी मौत हो गयी.

कन्हैया कुमार छात्र जदयू के प्रदेश महासचिव रह चुके थे और एएन काॅलेज छात्र संघ से जुड़े थे. इस हत्याकांड से राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More