सरयू राय ने नीतीश कुमार से की मुलाकात, कहा – सहयोग के लिए धन्यवाद

पटना : भाजपा से अलग हुए झारखंड के वरिष्ठ नेता व पाॅलिटिकल विह्सब्लोवर सरयू राय ने शनिवार को पटना में बिहार के मुख्यमंत्री व जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार से मुलाकात की. नीतीश कुमार से मुलाकात में सरयू राय ने पिछले साल हुए झारखंड विधानसभा चुनाव में खुद के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया. नीतीश की पार्टी जदयू ने जमशेदपुर पूर्वी सीट पर भाजपा के सीटिंग मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ मैदान में निर्दलीय उतरे सरयू राय का समर्थन किया था. जदयू ने भाजपा से गठबंधन के बावजूद यह निर्णय लिया था.
आज श्री @NitishKumar जी के साथ उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट किया एवं चुनाव में जदयू के समर्थन के लिये आभार व्यक्त किया. चुनाव जीतने के बाद श्री कुमार के साथ यह मेरी पहली भेंट है.आज पटना में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक मा० रामदत्त चक्रधर से भी संघ कार्यालय जाकर मिला. pic.twitter.com/IaFYx45p6p
— Saryu Roy (@roysaryu) March 8, 2020
नीतीश कुमार व सरयू राय जेपी आंदोलन के पुराने साथ ही हैं और दोनों के आपसी रिश्ते हमेशा मधुर रहे हैं. वही, सरयू राय ने पटना में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक रामदत्त चक्रधर से संघ कार्यालय जाकर मुलाकात की. सरयू राय ने अपनी एक पार्टी की स्थापना की है, जिसने फिलहाल अपना कार्यक्षेत्र जमशेदपुर तक रखा है.


