कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट्स में हुआ दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

रांची: राजधानी में कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट्स के डोरंडा केंद्र में दो दिवसीय पेंटिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शीर्षक ‘इन्द्रधनुष- कलर्स और लाइफ’ रखा गया। इस कार्यशाला का आयोजन कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स, कलाकृति आर्ट फाउंडेशन एवं सांस्कृतिक निदेशालय, झारखंड सरकार के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। इस अवसर पर कलाकृति के पचास विद्यार्थियों ने जीवन के विभिन्न रंगों को चटक रंगों को अपने अपने कैनवास पे कलात्मक तरीके से प्रस्तुत किया।

इस दौरान कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स के निदेशक और चित्रकार धनंजय कुमार ने कहा की इस तरह के कार्यशालाओं से युवा चित्रकारों को रंगों के साथ प्रयोग करने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि विभिन्न चटक रंगों के इस्तेमाल से आकृतियों को नया रूप देकर अपने कला को नए रूप में प्रस्तुत कर खुद में एक अनूठा अनुभव मिलता है। इस कार्यशाला में बने कृतियों को 8 मार्च को कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स में आयोजित होने वाले रंगोत्सव-2020 में प्रदर्शित किया जायेगा।

इस कार्यशाला में छात्रों ने ह्यूमन पोट्रेट की विभिन्न मुद्राओं तो जानवरों एवं पक्षियों पर आधारित अपनी पेंटिंग में शेर, बाघ, हांथी गोरिल्ला, हिरन , ज़ेबरा, हंस का चित्रण किया। इस अवसर पर आरती, कोमल, शिखा, सोमाश्री, श्वेता, सुरुचि, ऋचा, अंजलि, श्रिस्टी, विकास, हर्ष, शीतल, तनिषा, अमीषा एवं अन्य छात्रों ने भाग लिया।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More