राष्ट्रीय थ्रोबॉल प्रतियोगिता के लिए झारखंड की टीम छत्तीसगढ़ रवाना

राँची: छत्तीसगढ़ के भिलाई में चौथे सीनियर राष्ट्रीय थ्रोबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड के पुरुष एवं महिला थ्रोबॉल टीम राँची से रवाना हो गई। यह प्रतियोगिता 28 फरवरी से 01 मार्च तक आयोजित की जाएगी।
टीम के रवाना होने से पूर्व झारखंड राज्य थ्रोबॉल संघ के अध्यक्ष डॉ. राजेश गुप्ता ने रेलवे स्टेशन पर खिलाड़ियों के बीच खेल सामग्री का वितरण किया। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि खेल में अनुशासन के साथ साथ मानसिक एवं शारीरिक मेहनत का सामंजस्य लक्ष्य की ओर सदा अग्रसर करता है। अतः खिलाड़ी लक्ष्य को ध्यान में रखकर खेल मैदान में जाएं। वहीँ झारखंड राज्य थ्रोबॉल संघ के सचिव गौतम सिंह ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।
टीम को रवाना करते वक्त डॉ. राजेश गुप्ता, गौतम सिंह, सोनू सिंह, नीरज वर्मा, देवव्रत कुमार, अजित कुमार, विजय एवं अन्य उपस्थित रहे।
झारखंड की महिला थ्रोबॉल टीम की ओर से तमन्ना परवीन (कप्तान), अन्नू यादव, अरुणा यादव, ज़ेबा परवीन, सरस्वती उरांव, पूजा कुमारी, कोमल तिर्की, अर्शी कायनात, खुशबू कुमारी, प्रियंका कुमारी, रेणुका कुमारी, रीता कुमारी, संध्या कुमारी, ममता कुमारी, शकुंतला कुमारी, कंचन कुमारी एवं प्रशिक्षक ए लुगुन हिस्सा ले रहे हैं।
वहीँ पुरुष थ्रोबॉल टीम में राकेश कुमार (कप्तान), अमरदीप कुमार, विवेक यादव, सुमित कुमार, सोनू लोहरा, शिवा कुमार, रोहित राम, रवि कुमार, सुनील लोहरा, सुशील सिंह, नितेश चौबे, दीपक रजक, सोनू कुमार, बलराम कुमार, सौरभ कुमार, कृष्णा और प्रशिक्षक सह मैनेजर मनोज शर्मा प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रहे हैं।


