कर्ज से परेशान किसानों ने खोदा अपना कब्र

लातेहार: जिले के कृषि ऋण वसूली में बैंकों द्वारा सख्ती के विरोध में चंदवा के शुक्र बाजारटांड के पास किसानों ने अपने ही खेतों में कब्र खोद उसमें लेट गये। किसानों ने विरोध प्रदर्शन सोमवार से शुरू कर दिया। उनका कहना है कि सरकार द्वारा कृषि ऋण माफ़ नहीं होने तक उनका यह आन्दोलन चलता रहेगा।

हालाँकि, बीडीओ अरविन्द कुमार की पहल पर किसानों ने आन्दोलन समाप्त कर दिया। इससे पूर्व झारखंड राज्य किसान सभा के बैनर तले हो रहे इस आन्दोलन का नेतृत्व सभा के जिलाध्यक्ष अयूब खान कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से बैंकों द्वारा सख्ती से ऋण वसूली अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पूर्व चुनाव प्रचार में कांग्रेस और झामुमो ने अपने मैनिफेस्टो ने किसानों के कर्जमाफी की बात कही थी। लेकिन सरकार गठन के दो महीने बाद भी कर्ज माफ़ नहीं की गयी। इसके अलावा बैंक भी किसानों को नोटिस भेज कर उन्हें मानसिक प्रताड़ना दे रही है।

वहीँ किसानों ने अपने दर्द बयां करते हुए बताया कि कभी अतिवृष्टि, तो कभी अनावृष्टि के कारण फसलें तहस-नहस हो गयी। जिसका चलते बैंक का कर्ज चुकाना काफी मुश्किल हो गयी है। फलस्वरूप, किसान आत्महत्या और पलायन करने को मजबूर हैं।

आन्दोलन कर रहे किसानों से बीडीओ ने दोपहर के बाद मिले। आन्दोलनस्थल पर बैंक कर्मियों के साथ पहुंचकर उन्होंने किसानों से आन्दोलन समाप्त करने का आग्रह किया। साथ ही बैंकों को भी ऋण वसूली में नरमी बरतने का उन्होंने निर्देश दिया, जिसके बाद किसानों ने विरोध समाप्त कर दिया।

 

Tags
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More