मिलेनिया ट्रंप भारत यात्रा के दौरान दिल्ली के सरकारी स्कूल जाएंगी

नयी दिल्ली : अमेरिका की प्रथम महिला व वहां के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मिलेनिया ट्रंप अपने भारत दौरे के दौरान दिल्ली के एक सरकारी स्कूल जाएंगी और वहां के बच्चों से मुलाकात करेंगी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24 फरवरी को अपने दो दिवसीय दौरे पर अहमदाबाद पहुचंेंगे जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनकी आगवानी करेंगे. 24 तारीख को राष्ट्रपति ट्रंप का एक रोड शो भी होगा, जिसमें एक लाख लोग भाग लेंगे. वे वहां संबोधित भी करेंगे और दोनों नेताओं के बीच बातचीत भी होगी.
अगले दिन ट्रंप राजधानी दिल्ली आएंगे. यहां दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी. दिल्ली दौरे पर पहले ट्रंप का परंपरानुसार राष्ट्रपति भवन में स्वागत किया जाएगा.उस दिन ही वे यूएस एंबेसी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भारतीय एक्जक्यूटिव से मिलेंगे. वहीं, उनकी पत्नी मिलेनिया ट्रंप के दिल्ली के एक सरकारी स्कूल जाने का कार्यक्रम है.


