अज्ञात बीमारी से 7 बच्चों की मृत्यु पर मुखमंत्री ने दिए स्वास्थ्य मंत्री को जांच के निर्देश

लातेहार: जिले के हेरहंज प्रखंड के सेरनदाग गाँव में तीन महीनों के अन्दर सात मासूमों की अज्ञात बीमारी से मृत्यु हो चुकी है। इस खबर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान लेते हुए उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने को लेकर ट्विट किया। साथ ही लातेहार डीसी को ट्विट कर कहा कि स्पेशल टीम बनाकर ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए त्वरित कार्रवाई कर सूचित करें। अगर अतिरिक्त मदद की जरुरत हो तो भी सूचित करें।

जानकारी हो कि गत वर्ष के नवम्बर महीने से अबतक पांच साल से कम उम्र के सात बच्चों की मृत्यु हो गयी थी, जिसमें बीमारी का पता नहीं चल पाया था। सिविल सर्जन डॉ. एसपी शर्मा ने बताया कि स्थानीय स्तर पर किये गए जांच में बीमारी के कारणों का पता नहीं लग पाया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को पत्र के द्वारा बीमारी के बारे में अवगत कराया जायेगा।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More