डंडा मारने वाले बयान पर संसद में गरमा-गरमी, हर्षवर्द्धन की ओर दौड़ कांग्रेस सांसद

नयी दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र पर डंडे मारने वाला बयान दिए जाने के बाद आज संसद का माहौल गरम हो गया. केंद्रीय मंत्री हर्षवर्द्धन ने एक सवाल का जवाब देने के दौरान राहुल गांधी के बयान की आलोचना की, जिसके बाद कांग्रेस सांसद उत्तेजित हो गए और वे केंद्रीय मंत्री की ओर लपक पड़े और उन्हें चारों ओर से घेर लिया. हंगामे के कारण लोकसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी. भाजपा ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी के इशारे पर हर्षवर्द्धन के साथ हाथापाई की गयी है और यह कांग्रेस की गंुडागर्दी है.

वहीं, राहुल गांधी ने कहा है कि संसद में उन्हें बोलने नहीं दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र वायनाड में मेडिकल काॅलेज नहीं होने का मुद्दा मैं उठाना चाहता था, लेकिन मुझे बोलने नहीं दिया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा में उनके सांसदों के साथ भाजपा के सांसदों ने हाथापाई की. उन्होंने कहा कि लोकसभा में उन्हें बोलने से रोकने के लिए यह ड्रामा किया गया है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More