जीटो लेडीज विंग द्वारा बहुप्रतीक्षित मेराकी एग्जिबिशन 30 मार्च से

रांची:जीटो लेडीज वींग की बहुचर्चित दो दिवसीय एग्जिबिशन ‘मेराकी’ का आयोजन 30 से 31 मार्च तक डंगरा टोली चौक स्थित स्वर्णभूमी बेनकवेट हॉंल में होगा। ये एग्जिबिशन बिलकुल नये अंदाज आयोजित की जाएगी। इसके लिए महिलायें बेसब्री से इंतज़ार कर रही हैं। शादी विवाह एवं खास अवसर की ख़रीदारी के लिए ये एग्जिबिशन बिलकुल उपयुक्त साबित होगा।

मेले में देश के विभिन्न हिस्सों से आये 60 से भी ज़्यादा स्टॉल लगेंगे। जिसमें गारमेन्ट्स, फ़र्निशिंग, लाईफ़स्टाइल, फेशनवेयर, फुटवेयर, होम डेकोर, हाउसहोल्ड, गिफ़्टआईटम, ज्वैलरी, कीचनवेयर, क्रोकरी, ऐसेशरीज प्रमुख रूप से रहेंगे। मेले में आने वालों के लिए मनोरंजन के लिए विभिन्न तरह के गेम्स के अलावा फूड कोर्ट् की व्यवस्था की जायेगी।

जीटो एक ट्रेड ऑर्गनाइज़ेशन है, जो की पूरे भारत में फैला हुआ है। जीटो की लेडीज वींग के द्वारा मेराकी एग्जिबिशन आयोजित किया जाएगा। देश के प्रमुख शहरों में सालाना इस एग्जिबिशन को लगाया जाता है। इस  वर्ष जीटो लेडीज रांची चेपटर में मेराकी का आयोजन पायल जैन की अध्यक्षता में जाएगी।

गुरुवार को रांची के निर्वाणा रेस्तराँ में संपन्न हुए प्रेस कॉन्फ़्रेंस मेले की जानकारी दी गयी। प्रेस कांफ्रेंस की  मुख्य अतिथि महुआ मांझी ने संस्था की सदस्यों की हौंसला अफजाई की।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More