रांची में 8 फरवरी को आयोजित होगी राष्ट्रीय कवि संगम की प्रांतीय बैठक

 

राँची : राजधानी के हरमू स्थित विद्यापति दलान में 8 फरवरी को राष्ट्रीय कवि संगम की प्रांतीय बैठक आयोजित की जायेगी। बैठक में कवि संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल, राष्ट्रीय मंत्री दिनेश देवघरिया, प्रांतीय अध्यक्ष सुनील खवाड़े मौजूद रहेंगे। 

बातचीत के दौरान झारखंड के प्रांतीय महामंत्री सरोज कांत झा ने बताया कि कार्यक्रम तीन सत्रों में विभाजित होगी। कार्यक्रम में झारखंड के कार्यकारिणी पदाधिकारियों समेत रांची के कवि एवं साहित्यकारों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के पहले सत्र में झारखंड में साहित्यिक गतिविधियों के विकास एवं मजबूती पर चर्चा की जायेगी। जबकि दूसरे सत्र में कवि सम्मलेन का आयोजन होगा, जिसमें रांची, देवघर, हजारीबाग, डाल्टनगंज, गुमला समेत अन्य जिलों से कवि शिरकत करेंगे। तीसरे सत्र में वरिष्ठ कवियों द्वारा काव्यपाठ किया जाएगा। इस दौरान वरिष्ठ कवि चंद्रिका ठाकुर, रेणु मिश्रा, राकेश नाज़ुक इत्यादी उपस्थित रहेंगे।

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More