#KapilGujjar कपिल गूजर नामक युवक ने शाहीन बाग में गोली चलायी, बोला – यहां सिर्फ हिंदुओं की चलेगी

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग में आज एक युवक ने गोली चला दी. बाद में पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया. पूछताछ में उसने अपना नाम कपिल गूजर बताया. उसने कहा कि हिंदुस्तान में ऐसा नहीं चल सकता, यहां सिर्फ हिंदुओं की चलेगी. उसने जयश्री राम के नारे लगाए. जब पुलिस ने उसे दबोचा तब भी वह लोगों व मीडिया के सवालों पर बोल रहा था.
#WATCH Delhi: Man who fired bullets in Shaheen Bagh has been taken away from the spot by police. The man claims to be Kapil Gujjar, a resident of Dallupura village (near Noida border). pic.twitter.com/6xHxREQOe1
— ANI (@ANI) February 1, 2020
उस युवक ने कहा कि हमारे देश में हिंदू राष्ट्रवाद ही चलेगा. मालूम हो कि शाहीन बाग वह इलाका है जो डेढ महीने से अधिक वक्त से वहां संशोधित नागरिकता कानून, एनआरसी व एनपीए के खिलाफ जारी प्रदर्शन के कारण चर्चा में आया है.
Delhi: Empty bullet shells seen at the site where a man claiming to be Kapil Gujjar, a resident of Dallupura village (near Noida border), fired bullets in Shaheen Bagh, today. He has been taken by police into their custody. pic.twitter.com/k9f8qddRje
— ANI (@ANI) February 1, 2020
इस मामले में दिल्ली के डीसीपी चिन्यम बिस्वाल ने कहा कि किसी व्यक्ति ने हवाई फायरिंग की है. पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है. इससे पहले दिल्ली के जामिया इलाके में एक युवक ने 30 जनवरी को गोली चलायी थी. तब प्रदर्शनकारी राजघाट की ओर जा रहे थे.
इस गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ. इस घटना के बाद महिलाओं ने मानव श्रृंखला बना कर अपना विरोध प्रकट किया.
Delhi: Women form a human chain at Shaheen Bagh where a man, claiming to be one Kapil Gujjar, fired bullets today. No injuries were reported in the incident of firing. The man has been taken to a police station. pic.twitter.com/4poQKMQEql
— ANI (@ANI) February 1, 2020


