चार सौ रुपये किराया देकर स्टेट गेस्ट हाउस में रहेंगे रिम्स के डायरेक्टर

रांचीः राज्य के सबसे बड़ा अस्पताल रिम्स के नए डायरेक्टर कामेश्वर प्रसाद (Director kameshwar prasad) ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है. नए डायरेक्टर कामेश्वर प्रसाद को फूल माला देकर स्वागत करते हुए प्रभारी निदेशक मंजू गाडी ने उनको पदभार सौपा. इस मौके पर रिम्स अधीक्षक डॉ. विवेक कश्यप भी मौजूद रहे. इसके बाद उनको मोरहाबादी के स्टेट गेस्ट हाउस (State Guest House) भेज दिया गया. फिलहाल कामेश्वर प्रसाद वहीं रहेंगे.
आपको बता दें कि रिम्स डायरेक्टर के आवास पर चारा घोटला में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव(Lalu Prasad Yadav) रह रहे हैं. कोरोना महामारी को देखते हुए उनको पेइंग वार्ड से निकालकर रिम्स डायरेक्टर आवास केली बंगाला में शिफ्ट किया गया था. रिम्स के अधीक्षक डॉ. विवेक कश्यप (Superintendent Dr. Vivek Kashyap) ने बताया कि रिम्स के नए डायरेक्टर को स्टेट गेस्ट हाउस में ठहराया गया है. जिसका प्रतिदिन का खर्चा 400 रुपये है. वो वहीं से रिम्स के कामकाज को देखेंगे. आगे क्या करना है इस पर विचार किया जा रहा है.
रिम्स डायरेक्टर कामेश्वर प्रसाद दिल्ली के एम्स अस्पताल में न्यूरोलॉजी विभाग (Department of Neurology) के एचओडी के पद पर काम किए हैं. उनको इस कार्य के लिए केन्द्र सरकार द्वारा पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. रिम्स के नए डायरेक्टर पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि रिम्स के तर्ज पर रिम्स को विकसित किया जायेगा.


