अलंकरण दिवस के मौके पर पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित

रांचीः राज्य स्थापना दिवस (State Foundation Day) के मौके पर झारखंड पुलिस द्वारा अलंकरण दिवस (Investiture Day) का समारोह आयोजन किया गया. राज्य में बेहतर काम करने वाले 80 पुलिसकर्मियों और अधिकारी को इस समारोह में सम्मानित किया गया. डोरंडा के जैप वन ग्राउंड आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Chief Minister Hemant Soren) भी शामिल हुए. सीएम हेमंत ने कार्यक्रम के दौरान परेड का निरीक्षण भी किया.

आईजी साकेत सिंह समेत हवलदार क्षत्रजीत लिंबू, हवलदारलाल बहादुर आले को अलंकरण दिवस के मौके पर विशिष्ट सेवा के लिए झारखंड राज्यपाल पदक (Jharkhand Governor Medal) से सम्मानित किया गया. वीरता के लिए 47 पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मियों (Police Officers and Policemen) को झारखंड मुख्यमंत्री पदक से सम्मानित किया गया. वहीं रांची डीआईजी अखिलेश झा सहित 30 पुलिस अधिकारी और पुलिस कर्मियों को पुलिस सराहनीय सेवा के लिए झारखंड पुलिस पदक (Jharkhand Chief Minister Medal)  से सम्मानित किया गया.

इनमें एसएसपी जमशेदपुर तमिल वाणन, जमशेदपुर डीएसपी अनूप सिंह, छतरपुर एसडीपीओ शंभू कुमार सिंह सहित 30 पुलिस अधिकारी शामिल हैं. इसके अलावा बुनियादी प्रशिक्षण के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले पांच कार्य को भी सम्मानित किया गया.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More