दिपावली को लेकर अलर्ट मूड में रहेंगे सभी अस्पताल, डॉक्टर, नर्स और वार्ड बॉय होंगे मौजूद

रांचीः दिपावली को लेकर पूरा देश के साथ राज्य जश्न का माहौल में डूबा है. राम की नगरी अयोध्या में भव्य दिपावली (Grand diwali) मनाई जा रही है. राम मंदिर की नींव पड़ने के बाद पहली बार अयोध्या में दिवाली का त्योहार मन रहा है. ऐसे में तैयारी भी खास है. सरयू घाट पर 5 लाख से अधिक दीयों को जलाया गया.
इसके अलावा भी झांकी, लाइटिंग समेत अन्य व्यवस्थाएं की गई. दीपावली को लेकर राज्य सरकार पूरी तरह अलर्ट है. अनहोनी की घटना को लेकर हेमंत सरकार पूरी तरह सतर्क है. मिली जानकारी के अनुसार रिम्स सदर सहित निजी अस्पतालों (Private hospitals) के प्रबंधन ने विशेष तैयारी की है. रिम्स के इमरजेंसी और बर्न एंड सर्जरी वार्ड (Burn and surgery ward) को खासकर अलर्ट किया गया है.
रिम्स में 24 घंटे सेंट्रल इमरजेंसी (Central emergency) और बर्न एंड सर्जरी वार्ड डॉक्टर, नर्स और स्टार्फ मौजूद रहेंगे. इस बात की जानकारी रिम्स उपाधीक्षक डॉ संजय कुमार ने बताया. दिवाली के दिन रिम्स के इमरजेंसी वार्ड के हर शिफ्ट में चार नर्स और तीन वार्ड ब्वाय ड्यूटी में रहेंगे. वहीं सदर अस्पताल (Sadar Hospital) के किसी डॉक्टर को छुट्टी नहीं मिली है.


